पंचायती राज विभाग में पदों पर होगी बहाली (2024)

पंचायती राज विभाग में पदों पर होगी बहाली

4351पदों पर स्थाई नियुक्ति और 11259 पदों पर संविदा पर की जाएगी नियुक्ति

पंचायती राज विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 10 लाख नौकरी देने की  घोषणा को पूरा करने में पंचायती राज विभाग ने  भी तत्परता दिखाई है, पंचायती राज विभाग ने विभिन्न अस्तर के रिक्त 15610 पदों पर इस वित्तीय वर्ष में नियुक्ति करने की तैयारी कर ली है।

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विभाग को जल्द नियुक्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है, उन्होंने बताया कि 4351 पदों पर स्थाई नियुक्ती की जा रही है और 11259 पदों पर संविदा पर नियुक्ति की जाएगी।

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के साथ साझा कर रहे है उन्होने जिन स्थाई पदों पर नियुक्त करने का निर्देश दिया है, उसमे पंचायती राज अधिकारी के 112 पद, अनकेच्छक के 28 पद, पंचायत सचिव के 3525 पद, निम्न वर्गीय लिपिक के 504 पद, निम्न वर्गीय लिपिक मुख्यालय स्थापना के एक पद, कार्यालय परिचारी के पांच पद,जिला परिषद् कनीय अभियंता के 104 पद, और जिला परिषद् में निम्न वर्गीय लिपिक के 72 पद, शामिल हैं, 11259 संविदा अधारित पर नियुक्ति होगी।

उसमे लेखापाल सह आईटी साहायक के 7070 पद, तकनीकी सहाय के 556 पद, कार्यपालक सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पद, ग्राम कचहरी सचिव के 1400 पद,और ग्राम कचहरी न्यय मित्र के 2230 पद शामिल हैं, प्रखण्ड पंचायती राज्य पदाधिकारियों और अंकेक्चको की नियुक्ति बी पी एस सी और पंचायत सचिव, निम्नवर्गीय लिपिक और कार्यपालक परिचारि की नियुक्ति बिहार कर्मचारी चयन आयोग करेगा।

श्रम विभाग में भी चार हजार पदों पर होगी नियुक्ती

पटना राज्य के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनके विभाग में चार हजार से अधिक पद सृजन किया गया है, इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी, इसके अतिरिक्त और भी पदों की तलाशी की जा रही है जिस पर नियुक्ती हो सके, श्रम मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का दास लाख नौकरियां देने का वादा पूरा होगा।

Read More 👇

Bihar Nal Jal Yojana Complaint: 2024 की शिकायत, इस तरह समस्या का समाधान होगा

Mercedes-Benz EQS 580: सुस्ती से निकलकर नई ऊँचाइयों की ओर एक नया मोड़ (2024)

Bihar Ration Card Status Check 2024 में बिहार राशन कार्ड स्थिति जांच कैसे करें: पूरी जानकारी

PM Kisan E-Kyc Online Yojana 2024: किसानों को डिजिटल सहायता देने का एक प्रयास

Unlocking China SEO: How Xiaoyan is Revolutionizing Digital Marketing (2024)

 

 

Leave a Comment